CAA पर नड्डा का कार्यक्रम भाजपा को पड़ा महंगा, अवैध पोस्टर-बैनरों पर भारी जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

इंदौर (मध्य प्रदेश)। सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मंजूरी के राजनीतिक पोस्टर-बैनर लगाये जाने के खिलाफ भारी-भरकम जुर्माने की संभवत: यहां अपनी तरह की पहली कार्रवाई के तहत शहरी निकाय प्रशासन(आईएमसी) ने भाजपा से कहा है कि वह उसे 13.46 लाख रुपये चुकाये।दिलचस्प बात यह है कि इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की बागडौर भाजपा के पास ही है। आईएमसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार्रवाई की जद में आयी यह प्रचार सामग्री संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के समर्थन में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में यहां रविवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर अवैध और अनधिकृत तौर पर  लगायी थी।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय हितों के ऊपर राजनीति को प्राथमिकता दी :नड्डा

फजीहत होने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक और शहर की महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने अपनी पार्टी के खिलाफ आईएमसी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं। गौड़ ने संवाददाताओं से कहा,  जुर्माना लगाने की भी एक हद होती है। कमलनाथ की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार के इशारे पर आईएमसी प्रशासन के अफसरों ने पोस्टर-बैनर मामले में भाजपा के साथ सरासर भेदभाव किया है।  महापौर ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने कुछ दिन पहले शहर में अनधिकृत तौर पर राजनीतिक पोस्टर-बैनर लगाये थे। लेकिन आईएमसी प्रशासन ने उन पर अब तक कोई जुर्माना नहीं लगाया है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार