'Surender Modi' पर नड्डा का पलटवार, अब तो ईश्वर भी कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

लखनऊ। सरहद पर चीन से भारत की तनातनी के बीच भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उसे विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं पता तो वह भाजपा से ‘ट्यूशन’ ले ले। नड्डा ने रविवार शाम प्रदेश के पश्चिम तथा ब्रज क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं देश को आश्वासन देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एक-एक इंच धरती और सीमा सुरक्षित और मजबूत है। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हाल में हुई झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने के मामले में कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने गम्भीर आरोप लगाया और कहा, गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को जिस तरह से अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए भारत के शूरवीरों ने खदेड़ा है, वह अद्भुत है। आज पूरा देश अपना महान सपूतों की शहादत को नमन कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी दिन-रात देश के जांबाज जवानों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- फौज का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं कुछ नेता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित के लिए भारत को रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकॉनमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) में शामिल नहीं होने का फैसला किया क्योंकि आरसीईपी भारत के किसानों, मजदूरों, उद्यमियों के पक्ष में नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी समाधान किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों पर पहुंचेगा। कोरोना हारेगा, देश जीतेगा। नड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। देश में उत्तर प्रदेश की छवि देश में बदली है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 66.77 लाख लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के दो करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि के तहत पहली किस्त के रूप में 3,800 करोड़ रुपये मिले हैं।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा