ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए नड्डा बोले- संविधान की रक्षा करने में विफल रहीं दीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

केतुग्राम (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय बलों का घेराव करने संबंधी बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि वह कैसे इतने वर्षों से प्रशासन चला रही हैं। पूर्वी वर्द्धमान जिले में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह संविधान की रक्षा करने में विफल रही हैं। मुख्यमंत्री पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य में बलात्कार की घटनाओं, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा के ‘‘सर्वाधिक’’ मामले हैं।

इसे भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ की शोभा बढ़ा रहे मुस्लिम संत श्री एम, योगी आदित्यनाथ से भी है खास रिश्ता

बिचौलिए किसानों का शोषण कर रहे हैं। राज्य में सिंचाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है।’’ नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं से राज्य के लोगों को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो अम्फान तूफान की मुआवजा राशि में भी घोटाला कर डाला। केंद्रीय सुरक्षा बलों का ‘‘घेराव करने’’ संबंधी ममता बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘यदि यह उनका बयान है तो मुझे आश्चर्य होता है कि उन्होंने इतने वर्षों तक प्रशासन कैसे चलाया। संविधान की रक्षा करना कर्तव्य है लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं’’ उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य के लोगों को वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, तानाशाही और कटमनी की संस्कृति से निजात दिलाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में राज्य के लोग असली परिवर्तन का एहसास करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू