'मोदी है तो परिवर्तन है', नड्डा बोले- पिछले आठ वर्षों में देश की राजनीतिक संस्कृति आया बदलाव

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान ने उन्होंने विजयवाड़ा में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में कृषि बजट में 10 गुना वृद्धि, GDP दोगुनी, विदेशी निवेश में 65% की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन इसे 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना है और हम इसकी ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह वास्तव में मेरे लिए यहां उपस्थित होने और शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों से मिलने और उनके साथ बातचीत करने का एक बड़ा अवसर है। इससे मुझे काफी अंतर्दृष्टि भी मिलती है और साथ ही हम अपनी पार्टी की गतिविधियों के बारे में बातचीत करने में सक्षम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष की विचारधाराओं में अंतर हो सकता है, मगर वैमनस्य नहीं होना चाहिए: राष्ट्रपति

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। मोदी सरकार के तहत गांवों, दलितों और आदिवासियों का ख्याल रखा गया है. महिलाओं, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाया गया है। इससे पहेल जेपी नड्डा ने कहा था कि वंशवादी राजनीतिक दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल भारत के विकास की एक नई कहानी लिखी है, बल्कि पिछले आठ वर्षों में देश की राजनीतिक संस्कृति को भी बदल दिया है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल