नड्डा बोले: लालू-राबड़ी का 'काला युग' खत्म, बिहार को चाहिए नीतीश का विकास मॉडल

By अंकित सिंह | Nov 01, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल को बिहार के लिए काला युग बताया। नड्डा ने सीवान में एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि उनके शासन के दौरान राज्य को हर मोर्चे पर असफलताओं का सामना करना पड़ा और मतदाताओं से निरंतर प्रगति और स्थिरता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने का आग्रह किया।

नड्डा ने कहा कि जब आप 6 नवंबर को अपना वोट डालेंगे, तो मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूँ कि यह वोट सिर्फ़ भाजपा उम्मीदवारों के लिए न हो... यह नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता प्रदान करने और विकास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए है। एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, नड्डा ने कहा कि बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बुनियादी ढाँचे में व्यापक बदलाव किया है। उन्होंने आगे कहा, "हर तरह से सड़कों का जाल बिछा है, चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग हों, राज्य राजमार्ग हों, एलिवेटेड रोड हों, एक्सप्रेसवे हों... पटना में मेट्रो का पहला चरण शुरू हो चुका है और दूसरे चरण का काम भी शुरू हो गया है।"

इसे भी पढ़ें: मोकामा हिंसा पर आरके सिंह का सीधा आरोप: चुनाव आयोग और प्रशासन की विफलता

उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हवाला देते हुए सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन के वादों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हमने एक करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का फैसला किया है। हमने एक करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया है।" इस बीच, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शनिवार को एनडीए के चुनावी घोषणापत्र जारी होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुमार "जानते हैं कि वह इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे"।

प्रमुख खबरें

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा