BJP चीफ नड्डा बोले, PM मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत की ओर चल पड़ा है देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज कांग्रेस मुक्त भारत की ओर चल पड़ा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती के मौके पर दिल्ली से डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में नड्डा ने कहा जिसे हम आज कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं, इस कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना और विचार की दृष्टि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 60 के दशक में रख दी थी और जिसको हम लोगों ने पूरा करने का प्रयास किया और आज हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंभारत कांग्रेस मुक्त भारत की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा,‘ कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ता हुआ भारत, सुदृढ़ देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। ’ उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय ने वैकल्पिक विचारधारा की जो बात कही थी उस एकात्मक मानववाद से प्रेरित होकर सभी कार्यक्रमों को कार्यरूप देने का काम बहुत तीव्र गति से चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर