Nag Panchami 2023: जानें कब है नाग पंचमी, खास उपाय करने से बढ़ेगा धन, काल सर्प दोष से भी मिलेगी मुक्ति

By रितिका कमठान | Aug 07, 2023

सनातन परंपरा में नाग पंचमी का धार्मिक महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में नाग पंचमी के त्योहार को विशेष धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी।

बता दें कि नाग को भगवान भोलेनाथ ने अपने गले में विराजमान किया है, जो उनके विए आभूषण समान है। खेतों में फसलों की रक्षा करने के लिए भी नाग देवता को पूजा जाता है। इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने की भी परंपरा है। माना जाता है जो इस दिन नाग देवता का पूजन करता है भगवान शिव उस भक्त से प्रसन्न होते है।

कालसर्प दोष के लिए भी अहम

कुंडली में कालसर्प दोष भी होता है, जिस कारण कुछ लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाग पंचमी के मौके पर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए। पूजा को करने के बाद उन्हें दूध, मिठाई, फल अर्पित करना चाहिए। उन्हें बेलपत्र चढ़ाए और नाग देवता की पूजा करें। इस दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।

नाग पंचमी पर करें ये उपाय

- नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कुल देवता का पूजन भी करना चाहिए। नाग देवता और पितृों को खीर का भोग लगाना भी लाभकारी होता है। नाग पंचमी पर ये उपाय करने से पित्रों का आशीर्वाद बना रहता है। जीवन में सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।

- नाग पंचमी पर आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए भी उपाय किए जाते है। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर में धान और दूर्वा लगानी चाहिए। नाग देवता का चित्र भी बनाना चाहिए।

- नाग पंचमी के दिन नाग गायत्री का मंत्र जपना चाहिए। इस मंत्र का जाप करना बहुद शुभ होता है। नाग पंचमी पर 108 बार नाग गायत्री मंत्र जपने से भय से मुक्ति मिलती है।

- इस दिन भगवान शिव और नाग देतवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।

प्रमुख खबरें

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait