एनएजी ने जेट के कर्मचारियों के वेतन के लिए SBI से किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

मुंबई। जेट एयरवेज के पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल एविएटर गिल्ड (एनएजी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विमानन कंपनी को कर्ज देने वाले भारतीय स्टेट बैंक को सभी कर्मचारियों के वास्ते एक महीने का वेतन जारी करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री को भेजे एक ई-मेल में गिल्ड ने विमानन कंपनी के विमानों का पंजीकरण रद्द किये जाने से रोकने के लिए भी निर्देश जारी करने को कहा है।

एनएजी के अध्यक्ष करण चोपड़ा ने ई-मेल में कहा कि हम आपसे तुरंत और मानवीय आधार पर एसबीआई को सभी कर्मचारियों को एक महीने का वेतन जारी करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध करते हैं। किंगफिशर एयरलाइन के ठप होने के बाद हम एक और मानवीय त्रासदी को दोहराते नहीं देखना चाहते। 

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित