Manipur Election 2022: नगा महिला संघ ने चुनाव आयोग से की पहले चरण की मतदान तारीख बदलने की मांग, जानें क्यों

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2022

नगा महिला संघ (एनडब्ल्यूयू) ने चुनाव आयोग (ईसी) से मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख 27 फरवरी तिथि को बदलने का आग्रह किया है। राज्य के नगा महिला संगठन संस्था एनडब्ल्यूयू ने कहा कि रविवार ईसाइयों के लिए प्रार्थना का दिन है, जिससे उनके लिए बाहर आना और मतदान करना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले, विपक्षी कांग्रेस, ऑल मणिपुर क्रिश्चियन ऑर्गनाइजेशन, मणिपुर इकाई एनपीएफ के अध्यक्ष और वन और पर्यावरण मंत्री अवांगबो न्यूमई, ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर और कुकी इंपी मणिपुर ने भी यही मांग की थी। मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को 60 विधायकों के चुनाव के लिए होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

इसे भी पढ़ें: Manipur Election 2022: BJP की सहयोगी NPP ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, AFSPA को लेकर किया बड़ा वादा

पहले चरण में 38 सीटों पर होगा मतदान

नगा महिला संघ ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है, जहां सामाजिक बहुलतावाद को संविधान में प्रधानता दी गई है अत: हमें इस सिद्धांत पर अमल करना चाहिए। बता दें कि पहले चरण में विधानसभा की 38 सीटों पर मतदान होना है, जिसमें से नौ सीटें सैकुल, कांगपोकपी, सैतु, टिपाईमुख, थानलोन, हेंगलप, चुराचंदपुर, साईकोट और सिंघाट के पहाड़ी जिलों में हैं, जबकि 29 सीटें घाटी जिलों में हैं। 

ईसाई समुदाय

मुख्य रूप से मणिपुर के एक बड़े हिस्से को कवर करने वाले आदिवासी ज्यादातर ईसाई हैं।  गौरतलब है कि मणिपुर के 30 लाख लोगों में ईसाई आबादी 41.29 फीसदी है, जिसमें से 41.39 फीसदी हिंदू और 8.40 फीसदी मुस्लिम समुदाय से हैं। 

प्रमुख खबरें

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat