Nagpur: मृत मानी जा रही 103 वर्षीय महिला अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जीवित मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

नागपुर जिले के रामटेक कस्बे में मृत मानी जा रही 103 वर्षीय गंगाबाई सावजी सखारे अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले अपनी उंगलियां हिलाने लगीं, जिससे उनके जीवित होने की बात सामने आई और परिजन हैरान रह गए। यह घटना सोमवार की है। उनके परिजनों के अनुसार, गंगाबाई दो महीने से बिस्तर पर थीं और पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन केवल दो चम्मच पानी पीकर ही जीवित थीं।

परिवार ने बताया कि 12 जनवरी को शाम करीब पांच बजे उनके शरीर ने कोई भी प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, जिसके बाद उन्हें मृत मान लिया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। घर के बाहर शामियाना लगाया गया, कुर्सियां लगाई गईं, अंतिम संस्कार की सामग्री जुटाई गई और शव वाहन भी बुक किया गया।

मृत होने की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की गई और दूर-दूर से रिश्तेदार आने लगे। हालांकि, शाम करीब सात बजे गंगाबाई ने अचानक अपने पैर की उंगलियां हिलाईं।

उनके पोते राकेश सखारे ने कहा, ‘‘मैंने उनके पैर हिलते देखे और मदद के लिए चिल्लाया। जब हमने उनकी नाक से रुई हटाई, तो उन्होंने जोर-जोर से सांस लेना शुरू कर दिया।’’ रोचक बात यह है कि 13 जनवरी गंगाबाई का जन्मदिन है। राकेश ने कहा, ‘‘इस घटना ने उन्हें (गंगाबाई को) नया जीवन दिया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान