दिल्ली में नेल पॉलिश कारखाने में आग लगने से नौ झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

नयी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तीन मंजिला एक नेल पॉलिश कारखाने में आग लगने से नौ कर्मचारी झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तड़के 2.48 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया और सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग बेसमेंट से लगनी शुरू हुई थी और बाद में इमारत के शेष हिस्सों में फैल गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) गौरव शर्मा ने बताया कि झुलसे हुए लोगों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कारखाना मालिक हेमंत भगवानी (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि हाल में करोल बाग के एक होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया आश्वासन, कहा- इस्राइल भारत के साथ है

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार