अर्जुन-परिणीति पर हो सकता है देशद्रोह का मुकदमा, फिल्म में भारत का गलत नक्शा

By रेनू तिवारी | Aug 18, 2018

इश्कजादे फिल्म की सुपरहिट जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की मुसिबत बढ़ती नजर आ रही है स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म की टीम ने फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ किए थे। आपको बता दे कि इस पोस्टर में एक बहुत बड़ी चूक देखी गई। एक में परी ने इंग्लैंड के झंडे की चुन्नी पहन रखी है, तो दूसरे में अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे का टीशर्ट पहन रखा है। यह कहानी भारत के पंजाब और इंग्लैंड को दर्शाएगी। इसलिए पोस्टर में भारत का नक्शा भी दर्शाया गया है। भारत के नक्शे के कारण यह फिल्म विवादों में घिर गई है। 

 

भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। जब यूजर्स ने इस फिल्म का पोस्टर देखा और उनका ध्यान भारत के नक्शे पर गया तो यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि मेकर्स ने अपनी गलती पर संज्ञान लेते हुए फिल्म का पहला पोस्टर डिलीट कर नया और सही पोस्टर जारी किया। पोस्टर में जम्मू-कश्मीर वाले हिस्से को गलत दर्शाया गया है।

 

बता दें भारतीय कानून के मुताबिक, भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नैशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है। 

 

अब देखते हैं आगे क्या होता है। हालांकि फिल्म के पोस्टर को ठीक कर दिया गया था और अर्जुन ने इसे दोबारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक कॉमिक ड्रामा होगी और 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत