नामीबिया ने पहली बार टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, नीदरलैंड की भी एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

दुबई। नामीबिया ने यहां आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर में ओमान को हराकर पहली बार, अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया जिसमें नीदरलैंड भी जगह बनाने में सफल रहा। ऑल राउंडर जेजे स्मिट ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली जिसके बूते नामीबिया ने ओमान को 54 रन से शिकस्त देकर अक्टूबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की आठ टीमों के पहले दौर के लिये स्थान सुनिश्चित किया। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2018 के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले ICC देख रही थी: बीसीसीआई एसीयू प्रमुख

नामीबिया ने बल्लेबाजी का फैसला कर सात विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें स्मिट ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े जबकि क्रेग विलियम्स ने भी 45 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप 2016 में हिस्सा लेने वाली ओमान की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 107 रन पर सिमट गयी। नामीबिया ने 2003 में 50 ओवर के विश्व कप में अपने सभी छह मैच गंवा दिये थे। अब टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी जबकि ओमान अब भी क्वालीफाई कर सकता है, अगर प्लेआफ में वह हांगकांग को हरा दे। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में भारत खेलेगी पहला दिन-रात्रि टेस्ट, जानिए कब शुरू होगा मैच और टिकट के रेट

इससे पहले नीदरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आठ विकेट से मात देकर आस्ट्रेलिया का टिकट कटाया। आयरलैंड पर जीत से शुरूआत करने वाली यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 80 रन ही बना सकी। इसके बाद नीदरलैंड ने 29 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में आयरलैंड के सामने होगी जो पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं यूएई के पास भी क्वालीफाई करने का अंतिम मौका है जिसमें टीम को स्काटलैंड को मात देनी होगी। 

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा