नाना पटोले की मांग, ओबीसी आरक्षण बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार तुरंत जुटाए डेटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

राज्य सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक आरक्षण के लिए आवश्यक डेटा एकत्र करने का कार्य तुरंत शुरू करना चाहिए। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की है कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद पहल करें और पिछड़ा वर्ग आयोग को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें, ताकि तत्काल डेटा एकत्र करके ओबीसी आरक्षण को बनाए रखने के प्रयास में हम सभी सफल हों। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पटोले ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार के पास जो आंकड़े हैं, उन्हें जानबूझकर मुहैया नहीं कराया गया। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने मिल कर राज्य सरकार के इस लक्ष्य में बाधा डालने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक आज से तुरंत डाटा कलेक्शन शुरू हो जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: घर लौट रहे हैं आंदोलनकारी किसान, नाना पटोले बोले- मोदी सरकार का किसानों से वादा न हो जुमला

ओबीसी आरक्षण के असली हत्यारे बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस हैं। पटोले ने पूछा है कि आज महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार पर हमला करने वाले फडणवीस पांच साल तक चुप क्यों रहे? उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा का अध्यक्ष था तो ओबीसी की जनगणना कराने के लिए सदन में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी जनगणना नहीं की। इन तथ्यों से साफ है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरक्षण खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहते, लेकिन कांग्रेस पार्टी ओबीसी को हर हाल में राजनीतिक आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद