कांग्रेस नेता नाना पटोले ने IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में अवैध रूप से फोन टैप करने के आरोप में 500 करोड़ रुपए का मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है । उन्होंने कहा कि यह याचिका लोगों के निजी जीवन में दखल देने और ब्लैकमेल करने की प्रथा को रोकने के मकसद से दायर किया गया है। पटोले ने कहा कि यह पता लगाना जरुरी है कि फोन टैपिंग की साजिश के  पीछे कौन है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते हैं: शिवसेना सांसद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि आमतौर से आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों की जांच के लिए विशेष अनुमति के साथ फोन टैपिंग की जाती है लेकिन इस तरह के मामले से मेरा कोई लेना -देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से किसी के  फोन को टैप करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन और अपराध है। पटोले ने आरोप लगाया कि तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मेरे खिलाफ साजिश रची और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर मेरे राजनीतिक जीवन को खत्म करने की सुनियोजित षड़यंत्र रचा । उन्होंने कहा कि इस तरह फोन टैप कर बीजेपी की तत्कालीन सरकार मुझे फर्जी अपराधों में फंसाने की कोशिश कर रही थी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे