नाना पटोले का तीखा सवाल, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर क्यों चुप है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2022

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब देश की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ज्ञानवापी मस्जिद, हलाला, झटका और हिजाब जैसे मुद्दे उठा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा से यह तीखा सवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को निकाला गया बाहर, अफरा-तफरी का माहौल

खाद्यान्न, दालें, गेहूं, खाद्य तेल, ईंधन, गैस, सब्जियों के दाम अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं. बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। सरकारी नौकरियां घटती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे की 72,000 नौकरियां खत्म हो गई हैं। ऐसे समय में जब देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, भाजपा द्वारा मंदिर-मस्जिद, हिजाब, हलाला जैसे मुद्दों को अहमियत दी जा रही है और ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार आंखें मूंदने का काम कर रही है. नाना पटोले ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की इस  भूमिका की वजह से देश की 130 करोड़ जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया