नाना पटोले बोले- कांग्रेस को देश के ज्वलंत मुद्दों की चिंता, केंद्र सरकार से मांगते रहेंगे जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

देश के मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में लगातार गिरावट हो रही है। तेजी से बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी की समस्या काफी विकट होती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार पर यह हमला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने  कहा है कि भाजपा धार्मिक मुद्दों को हवा देकर मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की बड़ी साजिश रच रही है लेकिन कांग्रेस आम जनता के हित में भजपा की केंद्र सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का NCP से सवाल, समझौता तोड़ भाजपा के साथ सत्ता स्थापित करना, पीठ में खंजर घोंपना नहीं है तो...

पटोले ने कहा कि राज्य में विपक्षी दल महंगाई के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि हमारी सरकार ने पिछले ढाई साल में कोई टैक्स नहीं बढ़ाया।  जीएसटी को लेकर राज्य के हाथ में कुछ नहीं छोड़ा गया है और केंद्र सरकार के पास महाराष्ट्र के करोड़ों रुपए बकाया हैं। देश के खजाने में ज्यादातर पैसा मुंबई, महाराष्ट्र के माध्यम से जाता है लेकिन केंद्र सरकार महाराष्ट्र को फंड उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रही है।यह महाराष्ट्र के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार ने ईंधन पर टैक्स लगा कर 26 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं और वह  राज्य सरकार से उम्मीद करती है कि हम  करों को कम  करें। यह पूरी तरह से गलत है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल