घर लौट रहे हैं आंदोलनकारी किसान, नाना पटोले बोले- मोदी सरकार का किसानों से वादा न हो जुमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

देश के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि किसान साल भर से चले आ रहे आंदोलन को खत्म कर अपने घर वापस लौट रहे हैं। केंद्र सरकार के लिखित आश्वासन के बाद किसान संघों ने आंदोलन को खत्म करने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किसानों आंदोलन को वापस लेने पर यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने गारंटी अधिनियम (एमएसपी ) बनाने, किसानों के साथ बिजली बिल पर चर्चा करने और बिल पेश करने, आंदोलन के दौरान दर्ज अपराध वापस लेने और मुआवजा देने का वादा किया है। मोदी सरकार द्वारा किसानों को दिए गए इस लिखित आश्वासन के बाद किसान संगठनों ने संतोष व्यक्त करते हुए 378 दिनों से चल रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन वापस ले लिया है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने पिछले अनुभवों के आधार पर आशंका जताते हुए कहा है कि कहीं मोदी सरकार का किसानों से वादा फिर से 'जुमला' न साबित हो. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान 700 निर्दोष किसानों की मौत के लिए मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं बच सकती है।

इसे भी पढ़ें: इंदिरा के मंत्री से महामहिम बनने तक की दास्तां, जानिए प्रणब 'दा' के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि किसानों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुरू से ही इसमें भाग लिया था। राहुल गांधी ने शुरू से कहा था कि किसान अपने न्याय के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पहले ही साफ़ किया था कि  अंत में मोदी सरकार को पीछे हटना होगा और बाद में ऐसा ही हुआ। आखिरकार अंत में मोदी सरकार को  पछाड़ मिली और किसानों से माफी मांगते हुए काले कानूनों को निरस्त करना पड़ा। हालांकि मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में हार के डर से कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों की सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पर सदन में चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !