नाना पटोले बोले- राहुल गांधी इकलौते नेता, जिन्होंने बीजेपी को सीधी चुनौती दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पिछले 7 साल से केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ एक सक्षम विपक्षी दल की भूमिका निभा रहे हैं । बीजेपी जैसी अलगाववादी ताकतों के खिलाफ लड़ना समय की मांग है, वहीं कुछ लोग ऐसा स्टैंड ले रहे हैं, जिससे बीजेपी को मदद मिलेगी । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में इसी तरह के प्रयास करने की वजह भाजपा को फायदा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं, शुभेंदु अधिकारी बोले- मोदी फिर 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे

नाना पटोले ने कहा कि महंगाई, किसानों, मजदूरों और जनता के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष शुरू है और आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास है और यह विश्वास दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। देश की जनता को पता है कि बीजेपी के खिलाफ कौन सी पार्टी मजबूती से लड़ रही है और बाकी पार्टियां किसके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने बल पर भाजपा का सामना करने में सक्षम है।

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी