नाना पटोले का मोदी पर निशाना, बोले- PM देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर कब चर्चा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी समेत देश  की ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने का समय नहीं है। जनता महंगाई से जूझ रही है, युवा बेरोजगारी से  परेशान हैं,  किसानों और मजदूरों का जीना मुहाल है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन समस्याओं को सुलझाने की जगह 'चाय पे चर्चा',और 'परीक्षा पे चर्चा' करने में मस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर यह जोरदार निशाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है। उन्होंने, मोदी से पूछा है कि वे आखिर देश में बढ़ती हुई बेतहाशा महंगाई पर कब चर्चा करेंगें । 

इसे भी पढ़ें: Parliament: राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा, लोकसभा में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून की मांग

पटोले ने कहा कि एक व्यक्ति जिसे शिक्षा का ठोस ज्ञान नहीं है। वहीं उनकी डिग्री के फर्जी होने का आरोप लगाया जा रहा है, वह परीक्षा के बारे में छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों दोनों को भविष्य की चिंता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उन्हें बेवजह सलाह देने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि क्या  छात्रों को अब  मोदी से वह सबक भी  सीखना पड़ेगा, जिसमें उन्होंने गटर  के गैस पर चाय बनाने की कहानी सुनाई थी।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया