मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वलसे पाटिल से नाराजगी की खबरों को आधारहीन करार दिया

Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं। ठाकरे का यह बयान आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वलसे पाटिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं। ठाकरे का यह बयान आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वलसे पाटिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसी खबरें आधारहीन और भ्रामक हैं।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज को खोलने की अनुमति दी

वलसे पाटिल ने भी इस खबर का खंडन किया कि मुख्यमंत्री उनसे नाराज हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सुबह ठाकरे के साथ हुई बैठक प्रशासनिक कामकाज के लिए पहले से तय थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शाम को फिर से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं।’’ ऐसी अटकलें थीं कि देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाव से ठाकरे खुश नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज को खोलने की अनुमति दी

फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। वलसे पाटिल ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी। ठाकरे ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़