US का सुपरपावर वाला एक्शन, प्रेडेटर ड्रोन, F-16 एयरक्रॉफ्ट, मिलिट्री सैटेलाइट जैसे लाव लश्कर के साथ नैंसी पेलोसी ने ताइवान में की ग्रैंड एंट्री

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन ने बहुत बड़ी बातें की थीं। पिछला कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा जब चीन के विभिन्न मंचों से बड़ी धमकियां दी जा रही थी। चीन का शीर्ष नेतृत्व से लेकर सरकारी भोंपू तक बार-बार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। लेकिन तमाम अटकलों और आशंकाओं के  बीच आखिरकार अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया। इन सबके बीच चीन ने ताइवान के पास अपने टैंक्स जरूर भेजे। लेकिन अमेरिका ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि वो किसी भी प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़का चीन, टारगेटेड मिलिट्री एक्शन करेगा लॉन्च

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन भड़क उठा है और उसने धनकी दी है कि वो टारगेटेड स्ट्राइक करेगा। इन सब के बीच ताइवान और अमेरिका दोनों की फौज भी जवाबी कार्रवाई में जुट गई है। अमेरिकी नेवी के चार जंगी बेड़े ताइवान के समुंद्र में गश्त कर रहे हैं तो चीन ने ताइवान को पूरी तरह से घेरते हुए छह जगहों पर अपना घेरा डाल रखा है। इनमें से तीन जगह ऐसी है जहां वो ताइवान की सीमा के अंदर अभ्यास कर रहा है। कुल मिलाकर हालात तनावपूर्ण हैं और स्थिति किसी भी वक्त विस्फोटक हो सकती है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा