US Open के सेमिफाइनल में नाओमी ओसाका, जेनिफर ब्राडी और अलेक्सांद्र जेवरेव ने किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

न्यूयार्क। नाओमी ओसाका और जेनिफर ब्राडी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी जबकि पुरुष वर्ग में अलेक्सांद्र जेवरेव इस साल दूसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे। जापान की खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने अपने दमदार खेल के दम पर अमेरिका की विश्व में 93वें रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराया। आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को खेले गये इस मैच में ओसाका ने सात ऐस जमाये और उन्होंने बेसलाइन पर भी अच्छा खेल दिखाया। इससे पहले 27 वर्षीय रोजर्स ने ओसाका के खिलाफ पिछले तीनों मैच जीते थे लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी गलती से 27 बार अंक गंवाये जबकि ओसाका ने ऐसा केवल आठ बार किया। दो साल पहले यूएस ओपन जीतने वाली ओसाका सेमीफाइनल में ब्राडी से भिड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप