ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने जीत के साथ सत्र की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने यहां चल रहे समर सेट टेनिस टूर्नामेंट में से एक में मंगलवार को अलिज़े कॉर्नेट पर 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर 2022 सत्र की जीत से शुरुआत की। पिछले साल फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद ओसाका ने पहली बार रॉड लीवर एरेना में वापसी की। सितंबर में यूएस ओपन के तीसरे दौर में लिलाह फर्नाडिस से हारने के बाद यह उनका टूर स्तर पर पहला मैच था। कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले कार्यक्रम काफी व्यस्त है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा। मेलबर्न में इस सप्ताह डब्ल्यूटीए के दो और एटीपी का एक टूर्नामेंट खेला जा रहा है। एडीलेड में एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट चल रहा है। सिडनी में एटीपी कप खेला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच