ममता बनर्जी के दिल्ली आते रहने के ऐलान पर नकवी ने कहा- खूब आइए, दिल्ली आपका भी है

By अंकित सिंह | Jul 31, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली दिल्ली यात्रा है। अपने दिल्ली यात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने भी यह भी ऐलान किया कि वह हर 2 महीने पर दिल्ली आती रहेंगी। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दिल्ली आपका है, आपको खूब आइए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दिल्ली उनका भी है। पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार है जहां जाओ तो हिंसा हो जाती है, पुलिस पकड़ लेती है, गिरफ़्तारियां हो जाती हैं, लोगों को आने नहीं दिया जाता। यहां तो ऐसा नहीं है, खूब आइए। इससे पहले ममता बनर्जी ने पांच दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि ‘लोकतंत्र कायम रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह हर दो महीने पर राष्ट्रीय राजधानी आएंगी। राष्ट्रीय राजनीति में संभावनाओं को टटोलने और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आयीं बनर्जी ने अपनी यात्रा को ‘‘सफल’’ बताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दौरा सफल रहा। राजनीतिक उद्देश्य से अपने कई सहयोगियों से मुलाकात की। हम राजनीतिक मकसद से मिले थे। लोकतंत्र कायम रहना चाहिए। हमारा नारा है ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ।’ मैं यहां हर दो महीने में आऊंगी।’’ 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार