नकवी की ट्विटर को सलाह, भारत में करें व्यपार पर यहां के कानून मानने पड़ेंगे

By अंकित सिंह | Jun 19, 2021

देश में ट्विटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री नकवी ने साफ तौर पर ट्विटर से कहा कि भारत में व्यापार करने के लिए  के कानून के मुताबिक चलना होगा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक नकवी ने कहा कि भारत का कोई व्यक्ति दुनिया में व्यापार करने जाएगा तो क्या कहेगा कि हम तुम्हारे देश का कानून नहीं मानेंगे? हम भारत के हैं वहां के कानून से चलेंगे? आप कह रहे हैं कि हम पैसा कमाएंगे भारत से और कानून चलेगा जिस देश के हैं उस देश से। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर मध्यस्थ नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसने कई अवसर मिलने के बावजूद ‘‘जानबूझकर’’ इनका पालन ना करने का रास्ता चुना। नियमों का पालन ना करने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि यह ‘‘आश्चर्यजनक’’ है कि स्वयं को स्वतंत्र अभिव्यक्ति के ध्वजवाहक के रूप में पेश करने वाला ट्विटर, जब मध्यस्थ दिशानिर्देशों की बात आती है तो जानबूझकर अवज्ञा का रास्ता चुनता है। 

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन