टीकाकरण के खिलाफ अफवाहों को दूर करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएंगे नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

मुंबई। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के खिलाफ ‘‘नापाक और निहित स्वार्थ से फैलाई गई अफवाहों और आशंकाओं पर अंकुश लगाने’’ के लिए सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य हज समितियां, वक्फ बोर्ड, उनके सहयोगी संगठन, सेंट्रल वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन और अन्य सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान ‘‘जान है तो जहान है’’ अभियान का हिस्सा होंगे। इसे खासतौर पर देश के गांवों और दूरस्थ इलाकों में शुरू किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: वसीम रिजवी जैसे लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर उन्माद भड़काने की छूट नहीं मिलनी चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों से कहा कि अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा। ये समूह लोगों को टीकों पर ‘‘भय और भ्रम पैदा करने वाले कुछ संकीर्ण विचारों वालों’’ के बारे में जानकारी देंगे। ‘‘ ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के दुश्मन हैं।’’ ये उक्त संगठन तथा समूह लोगों को वैश्विक महामारी से निपटने के लिए टीके लगवाने को प्रेरित करेंगे। नकवी ने कहा, ‘‘ “दुर्भाग्य से कुछ संकीर्ण सोच वाले तत्व टीकाकरण के मोर्चे पर भ्रम और भय पैदा कर रहे हैं। ये केवल लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के ही नहीं, बल्कि देश के भी दुश्मन हैं। हमें इन लोगों से सावधान रहने होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई