नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, कड़ी मेहनत और शिष्ट आचरण से लोगों के दिल जीतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। पार्टी कार्यकर्ताओं को अहंकार के खिलाफ आगाह करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपनी कड़ी मेहनत और शिष्ट व्यवहार से अधिक से अधिक लोगों का दिल जीतना चाहिए। उत्तर प्रदेश के रामपुर में ‘भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि अहंकार और दंभ की बीमारी को शालीनता और विनम्रता रूपी दवा की मदद से ठीक किया जा सकता है। एक पुरानी कहावत का हवाला देते हुए कि ‘‘जिस पेड़ में सबसे ज्यादा फल लगे होते हैं वह पेड़ जमीन की तरफ ज्यादा झुका होता है’’, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि सत्ता कुछ लोगों के लिए अहंकार का कारण बन जाती है।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में उनको उद्धृत करते हुये कहा गया कि इतिहास सिखाता है कि ‘‘अराजकता, अहंकार, घमंड’’ दिखाने वाले आम लोगों को डरा तो सकते हैं, लेकिन अपना सम्मान हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और ऐसा उन लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान के कारण हुआ है, जिन्होंने न केवल लोगों का दिल जीता है, बल्कि उन्हें अपनी  शालीनता और विनम्रता  से पार्टी के साथ जोड़ा है।

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए भारत की अपनी एक सुनियोजित योजना है: अमिताभ कांत

नकवी ने कार्यकर्ताओं से ‘‘शिष्ट व्यवहार और अच्छे चरित्र’’ के साथ लोगों से जुड़ने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्र में सरकार का नेतृत्व कर रही है, 16 राज्यों में पार्टी की सरकार है, 381 सांसद हैं और देश भर में 1,350 विधायक हैं। इसके साथ ही पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी हमारे लिए गर्व का विषय हैं, अहंकार का नहीं।’’ नकवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हमें अपनी कड़ी मेहनत और शिष्ट आचरण से अपनी ताकत को और बढ़ाना है।’’

प्रमुख खबरें

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए