PV Sindhu के नए स्पोर्ट्स सेंटर में 7 खेलों की कोचिंग और Sports Science की विश्वस्तरीय सुविधा, नारा लोकेश ने किया भूमि पूजन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू की मौजूदगी में यहां ‘पीवी सिंधु सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ का भूमि पूजन किया। पद्म भूषण से सम्मानित पीवी सिंधू की परिकल्पना पर तैयार हो रहा यह स्थल खेल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र होगा। यहां सात खेलों के प्रशिक्षण के साथ-साथ उच्च स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान, खिलाड़ियों की रिकवरी (चोट और थकान से उबरना), पोषण, फिटनेस प्रशिक्षण और शैक्षणिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिंधू ने कहा, ‘‘यह केंद्र भारतीय खेलों में मेरा सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। अपने पूरे करियर में अर्जित उपलब्धियों का बड़ा हिस्सा मैं ऐसी संस्था बनाने में लगा रही हूं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर तैयार करेगी।’’ उन्होंने कहा कि उनका सपना ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, शिक्षा और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मिल सकें। सिंधू ने कॉरपोरेट कंपनियों और परोपकारी संस्थाओं से भी अपील की कि वे कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और दीर्घकालिक सहयोग के माध्यम से इस पहल से जुड़ें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत खेल संस्थान तैयार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Taipei Open में Tanvi Sharma ने रचा इतिहास, PV Sindhu ने सराहा- 'यह तो बस एक शानदार शुरुआत है'

यहां जारी बयान के अनुसार इस केंद्र का निर्माण कार्य मई 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता