PV Sindhu रिकॉर्ड छठे पदक के लिए Badminton World Championships में आयरलैंड की सोफिया नोबल से भिड़ेंगी

PV Sindhu
प्रतिरूप फोटो
AI Image

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए घोषित ड्रॉ में भारतीय खिलाड़ियों पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन को शुरुआती दौर में आसान मुकाबले मिले हैं। हालांकि पुरुष एकल के पहले दौर में आयुष शेट्टी का सामना चीन के शीर्ष वरीय खिलाड़ी शी युकी से होगा। राष्ट्रीय मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने इस ड्रॉ को भारतीय दल के नजरिए से सकारात्मक बताया है।

पांच बार की पदक विजेता पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए बुधवार को यहां आसान ड्रॉ मिला लेकिन आयुष शेट्टी को पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के शीर्ष वरीय शी यु कि की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भारत को पांचों वर्ग- पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में दो-दो प्रतिनिधित्व मिले हैं। युगल वर्ग में वरीयता प्राप्त सभी 16 जोड़ियों को पहले दौर में बाई मिली है।

विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहीं नौवीं वरीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ करेंगी। इस भारतीय खिलाड़ी की सेमीफाइनल तक ही राह आसान रहने की उम्मीद है जहां उन्हें शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की आन से यंग से भिड़ना पड़ सकता है। महिला एकल में उन्नति हुड्डा को पहले दौर में म्यांमार की थेट टार हुजार से भिड़ना है।

इसे भी पढ़ें: PV Sindhu के नए स्पोर्ट्स सेंटर में 7 खेलों की कोचिंग और Sports Science की विश्वस्तरीय सुविधा, नारा लोकेश ने किया भूमि पूजन

पुरुष एकल में 14वें वरीय लक्ष्य को पहले दौर में ऑस्ट्रिया के कोलिन्स वेलेन्टाइन फिलमोन का सामना करना है। लक्ष्य अगर शुरुआती दो दौर की बाधा पार करने में सफल रहते हैं तो तीसरे दौर में उनका सामना थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावत वितिदसार्न से हो सकता है। पुरुष युगल में सात्विक और चिराग की पांचवीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली है जबकि हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की आयरलैंड की जोड़ी के खिलाफ करेगी।

महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी अपने अभियान की शुरुआत निकोल कारुला और कारमेन मारिया जिमेनेज की स्पेन की जोड़ी के खिलाफ करेगी जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी पहले दौर में पॉला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज की स्पेन की ही जोड़ी का सामना करेगी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की 15वीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली है जबकि रोहन कपूर और रुत्विक शिवानी गाडे को जोनाथन बिंग सान लेइ और क्रिस्टल लेइ की कनाडा की जोड़ी से खेलना है। भारत के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने ड्रॉ को भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा बताते हुए कहा कि आयुष के लिए बाद में शी यु कि से भिड़ने से बेहतर है कि वह शुरुआत में ही उनका सामना करें।

गोपीचंद ने बुधवार को यहां ड्रॉ के लिए आयोजित समारोह के इतर कहा, ‘‘कुल मिलाकर यह भारतीय नजरिए से एक अच्छा ड्रॉ लग रहा है। आयुष को पहले दौर में शी यु कि से भिड़ना है लेकिन मेरा मानना ​​है कि आयुष बहुत अच्छा खेल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह आक्रामक शैली का खेलता है। शी यु कि के खिलाफ पहले दौर में खेलना ड्रॉ में बाद में खेलने से बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: Korea Masters: Tanvi Sharma ने दर्ज की जीत, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में बाहर

तो मुझे लगता है कि उस नजरिए से यह ड्रॉ बेहतर है।’’ वर्ष 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य के संदर्भ में उन्होंने कहा,‘‘वह कुछ बड़े टूर्नामेंट में चूक गया है। 2021 का कांस्य पदक उसके करियर की शुरुआत में उसकी बड़ी जीत में से एक थी। आज मैं कहूंगा कि वह बहुत अधिक परिपक्व है और उसके पास अधिक अनुभव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ बड़े टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा है।

लेकिन मुझे लगता है कि यह मुश्किल होने वाला है। लक्ष्य हालांकि दुनिया में किसी भी खिलाड़ी को हरा सकता है।’’ गोपीचंद ने कहा, ‘‘उसे प्री क्वार्टर फाइनल में कुनलावत से खेलना है। मुझे उम्मीद है कि यह एक मुश्किल फिजिकल मैच होगा।

इसे भी पढ़ें: Taipei Open में Tanvi Sharma ने रचा इतिहास, PV Sindhu ने सराहा- 'यह तो बस एक शानदार शुरुआत है'

लेकिन घरेलू हालात और पिछले कुछ हफ्तों की तैयारी को देखते हुए मुझे लगता है कि हम उससे कुछ अच्छे नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एकल ड्रॉ में कोई स्पष्ट प्रबल दावेदार नहीं है। मुझे लगता है कि चाहे आयुष हों या लक्ष्य, दोनों के पास पोडियम तक पहुंचने का बहुत अच्छा मौका है।’’ गोपीचंद को सिंधू से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘सिंधू कभी भी किसी भी खिलाड़ी को हरा सकता है।

वह बेहद करीब पहुंचकर चूक रही है। उम्मीद है कि वह घरेलू हालात में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़