जनरल नरवणे को पूर्वी लद्दाख में उत्तरी विरोधी को करार जवाब देने के लिए याद किया जाएगा : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जनरल एम एम नरवणे ने थल सेना प्रमुख के अपने कार्यकाल के दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत करने में योगदान दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके कार्यकाल को पूर्वी लद्दाख में उत्तरी विरोधी को ‘‘करारा जवाब’’ देने और भविष्य के युद्धों को लड़ने में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को अपनाने के अलावा रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की ओर प्रयास करने के लिए याद किया जाएगा। जनरल नरवणे सेना के 42 साल के लंबे उत्कृष्ट करियर के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये। नरवणे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, जनरल मनोज पांडे 29वें थल सेना प्रमुख बने हैं।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सुरक्षा गार्ड की हत्या करने वाले फलस्तीनी हमलावरों को गिरफ्तार किया

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनका कार्यकाल कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय सेना के कर्मियों को स्वस्थ रखने, पूर्वी लद्दाख में उत्तर की ओर से मिली चुनौती का मजबूत जवाब देने अैर भविष्य के युद्धों से लड़ने में विशिष्ट प्राद्योगिकियों को अपनाने के अलावा आत्मनिर्भरता की ओर प्रयास करने के लिए याद किया जाएगा।’’ जनरल नरवणे ने 31 दिसंबर 2019 को थल सेना प्रमुख का प्रभार संभाला था।

प्रमुख खबरें

MPSC Drug Inspector परीक्षा का पर्चा 40 लाख में बेचा गया, जांच की उठी मांग

Raksha Bandhan 2026: भाई की Rashi के अनुसार बांधें Rakhi, सुख-समृद्धि और Health के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

Devendra Fadnavis के APTEL पत्र को Congress ने बताया पाखंड, उठाए कई सवाल

Nepal Flood: बिहार में हाई अलर्ट, अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, PM Modi की भी नजर