जनरल मनोज पांडे ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- देश को चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार करना

Army Chief
Indian Army twitter

नवनियुक्त थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी।

नयी दिल्ली। नवनियुक्त थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी। जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वह थलसेना की संचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाने के लिए जारी सुधारों, पुनर्गठन और परिवर्तन के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। जनरल पांडे थलसेना प्रमुख का पदभार संभालने के एक दिन बाद साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है, ‘’जिसके परिणामस्वरूप हमारे सामने कई चुनौतियां हैं।‘’

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

थलसेना प्रमुख ने कहा, मेरी सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि थलसेना भारतीय वायुसेना और नौसेना के समन्वय से राष्ट्र के सामने आने वाली सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटेगी।

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकारों की बिजली कंपनियों पर कोल इंडिया का 6,477.5 करोड़ का बकाया

जनरल पांडे ने कहा, थलसेना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विकास के मामले में मेरा प्रयास स्वदेशीकरण के माध्यम से नयी तकनीक का लाभ उठाने का होगा। जनरल मनोज पांडे ने जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार को 29वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले, वह थलसेना के उप प्रमुख थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़