हावड़ा की रैली में बोले PM मोदी, ममता 'दीदी' के 10 साल के विश्वासघात का जनता देगी जवाब

By अनुराग गुप्ता | Apr 06, 2021

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हावड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हावड़ा में आना हमेशा ही एक नई प्रेरणा और ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि आसोल परिवर्तन की एक प्रचंड लहर मैं अपने साथ देख रहा हूं। पश्चिम बंगाल का यह चुनाव अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब इस बार बराबर बंगाल की जनता दे रही है। दीदी के टोलाबाज, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है। 

उन्होंने कहा कि लोग अब यह भी चर्चा कर रहे है कि 2 मई की बहुत बड़ी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ही बिखर जाएगी। भाजपा की स्थापना दिवस के मौके पर हावड़ा में मौजूद हूं और पार्टी की स्थापना के प्रेरणापुण्य हैं, इसी धरती में जन्म लेने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा का ध्येय कभी सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि भारत को विश्वगुरु बनाने का रहा 

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ मुखर्जी कहते थे कि शासन राज करने के लिए नहीं बल्कि नागरिकों के सपने पूरे करने का माध्यम होता है। यही तो असोल परिवर्तन है जो पश्चिम बंगाल को चाहिए। जिसके लिए 2 मई के बाद बनने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं। स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश