अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोविड-19 रोधी टीके के विकास की करेंगे समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

अहमदाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीका विकसित करने के कार्यों की समीक्षा के लिए तीन शहरों के दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी टीका विकास की जानकारी लेने के लिए हवाई अड्डे से अहमदाबाद के नजदीक स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी जाइडस कैडिला के संयत्र के लिए रवाना हुए। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस संयंत्र में प्रधानमंत्री का सुबह करीब साढ़े नौ बजे से एक घंटे रहने का कार्यक्रम है। 

इसे भी पढ़ें: NCP विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के चलते निधन 

भारत बायोटेक द्वारा विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत