पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 75,000 लाभार्थियों को PMAY-U के तहत सौंपी घरों की चाबियां

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2021

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) घरों की चाबियां डिजिटल रूप से सौंपी। वह उत्तर प्रदेश में योजना के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत भी की है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने 17.3 लाख घरों को मंजूरी दी है। अब तक 8.8 लाख लाभार्थियों को मकान दिए जा चुके हैं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में अर्बन कॉन्क्लेव का आयोजन अन्य उभरते और आने वाले शहरों के साथ इस शहर की एक नई तस्वीर खींचने में मदद करेगा। पीएम ने नए भारत का सपना देखा है। इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। भारत उनके सपने को साकार होते देख रहा है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक