नरेंद्र मोदी हैं गरीब विरोधी, मनरेगा मजदूरी में हुई अब तक की सबसे कम बढ़ोतरी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरी में अब तक की सबसे कम बढ़ोतरी की है जिससे स्पष्ट होता है कि यह सरकार गरीब विरोधी है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा तथा गरीबों से जुड़ी दूसरी योजनाओं का बार बार मजाक उड़ाया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी गरीब विरोधी सरकार चला रहे हैं। वह न्याय के विरोध में और अन्याय के पक्ष में खड़े हैं।उनकी सरकार सिर्फ सूटबूटवालों के लिए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, गडकरी बोले- मैं PM की रेस में नहीं हूं

दरअसल, मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक़, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों के अकुशल कामगारों को मनरेगा के तहत मिलने वाले वेतन का ब्यौरा दिया है। इसमें बताया गया है कि इस साल इसमें 2.16 प्रतिशत की वृद्धि की गई। यह वृद्धि अब तक की सबसे कम मजदूरी वृद्धि है। खबर में यह भी कहा गया है कि इस साल एक अप्रैल से होने वाली वेतन वृद्धि में 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मज़दूरों को कोई वृद्धि नहीं मिली है। बाक़ी 15 राज्यों के मज़दूरों को एक रुपए से लेकर पाँच रुपए तक की वेतन वृद्धि दी गई है।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर