पाकिस्तान को जवाब देने वाले एकलौते प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

मुरादाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ‘एकमात्र’ प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों का सख्ती से जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने केंद्र की प्रतिक्रिया की तुलना आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की प्रतिक्रिया से की। शाह ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ‘विजय संकल्प’ रैली में कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमने बिना किसी देरी के पाकिस्तान पर हमला किया जबकि विपक्ष के नेता वार्ता पर जोर दे रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर बालाकोट हवाई हमले में हताहतों की संख्या पूछ कर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर बालाकोट हवाई हमले की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब देश आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले का जश्न मना रहा था, विपक्ष यहां पाकिस्तान की तरह दुखी था। शाह ने कहा कि भाजपा नीत राजग उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 74 सीटें जीतेगा।

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा