जेठमलानी के निधन पर नरेंद्र मोदी ने कहा- देश ने असाधारण और प्रतिष्ठित शख्स खो दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और एक प्रतिष्ठित शख्स को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया। जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: नहीं बदल सकता पाक, अब राष्ट्रपति कोविंद के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने से किया इनकार

मोदी ने कहा कि जेठमलानी ‘‘हाजिरजवाब, साहसी और किसी भी विषय पर खुद को निडरतापूर्वक अभिव्यक्त करने से न हिचकने वाले व्यक्ति थे।’’ प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।’’

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक बड़े बुद्धिजीवी और देशभक्त को खो दिया है। जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: आश्वस्त होकर बोले डोभाल, 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं अधिकांश कश्मीरी

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। भारत के बेहतरीन बुद्धिजीवी। उनके निधन से भारत ने एक विशिष्ट न्यायविद, एक बड़े बुद्धिजीवी और एक देशभक्त को खो दिया जो अंतिम सांस तक सक्रिय रहे।’’

प्रमुख खबरें

Rajasthan: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिवार वालों ने उसके पति की पिटाई की और उसकी नाक काट दी

अज्ञात हमलावरों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मामले के जांच में जुटी

Rohith Vemula Suicide Case: परिवार तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को देगा चुनौती

Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से बच्चे की मौत, पांच घायल