नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह खबर ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी। इसके बाद मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार,तीन जुलाई की बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है। इस सेंटर में सितंबर में जी20 शिखर बैठक का आयोजन किया जायेगा।

इससे पहले शाह, नड्डा सहित अन्य नेताओं ने मंथन किया था ताकि संगठनात्मक एवं राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया जा सके।इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा इन राज्यों में चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला