सत्ता में नहीं लौटेंगे नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी बोलीं- यही है एकमात्र गारंटी

By अभिनय आकाश | May 14, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में नहीं लौटेंगे। संदेशखाली विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'झूठ' फैलाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एकमात्र गारंटी यह है कि मोदी सत्ता में नहीं लौट रहे हैं। इंडिया ब्लॉक 295 से 315 सीटें हासिल करेगा। भाजपा अधिकतम 200 तक सीमित रहेगी। बीजेपी और पीएम इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की महिलाओं के आत्मसम्मान और गरिमा से खिलवाड़ न करें प्रधानमंत्री मोदी: ममता

संदेशखाली की बहनों और माताओं के साथ टीएमसी ने क्या किया, यह हम सभी ने देखा है। पहले पुलिस ने दोषियों को बचाने की कोशिश की, अब टीएमसी ने नया खेल शुरू कर दिया है। टीएमसी के गुंडे संदेशखाली की बहनों को सिर्फ इसलिए धमकी दे रहे हैं, क्योंकि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी