किसानों के साथ बातचीत से पहले अमित शाह से मिले नरेंद्र सिंह तोमर, एक घंटे तक चली बैठक

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ 43 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि सरकार की 40 किसान संगठन के साथ बातचीत से पहले अमित शाह के साथ कृषि मंत्री और रेल मंत्री की यह मुलाकात काफी अहम है। बता दें कि यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। जिसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल विज्ञान भवन के लिए निकल गए। 

इसे भी पढ़ें: धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं से मिलीं प्रियंका, बोलीं- कानून को वापस लेने के अलावा कोई समाधान नहीं ! 

वहीं, सरकार और किसानों के बीच आंठवें दौर की वार्ता शुरू हो गई है। जिसमें किसानों की समस्याओं का निदान होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा लेकिन वह किसानों के हित में संशोधन करने के लिए राजी हैं।

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं