धरना देकर समय खराब ना करें किसान, नरेश टिकैत बोले- बीजेपी की तरफ लोगों का झुकाव, हम क्या करें

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग 1 साल तक किसान आंदोलन चला। इस किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन की अहम भूमिका रही। इन सबके बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने फिलहाल बड़ा बयान दिया है। नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत के बड़े भाई हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह धरना प्रदर्शन कर अपना समय बर्बाद ना करें। अपनी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन के लोगों के साथ बैठकर कर लें। नरेश टिकैत ने यह भी कहा कि किसान यूनियन में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। इसके साथ ही नरेश टिकैत ने भाजपा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। नरेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ हो रहा है तो हम क्या करें। यह उनकी मर्जी है। वह जहां भी वोट डालना चाहते हैं, वह ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ नरेश टिकैत ने कहा कि ना तो हम इससे खुश हैं और ना ही दुखी हैं।। यह एक स्वतंत्र देश है और यहां सब को निर्णय लेने का अधिकार है दरअसल, नरेश टिकैत 4 राज्यों में भाजपा की हुई जीत पर अपने विचार रख रहे थे। इसके साथ ही नरेश टिकैत ने कहा कि बदले की भावना से काम ना हो। बुलडोजर का प्रयोग वही किया जाए जहां अवैध अतिक्रमण है।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस