मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा राम सत्य हैं और सत्य ही रहेंगे

By सुयश भट्ट | Jun 15, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के हालातों में अब काफी सुधार है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री ने बताया कि हमारी कोरोना के क्षेत्र मे जिस प्रकार से प्रगति हो रही थी वैसी ही अभी भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि 15 जून को प्रदेश में 224 कोरोना के नए प्रकरण आए है। जबकि ठीक होकर 5028 मरीज अपने अपने घर गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दर आधा फीसदी से भी कम रह गई है।

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भी जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं की आस्था के केंद्रों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी दोनो का काम हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करना है। यह दोनों बस हिंदुओं को आपस में लड़वाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह वहीं दिग्विजय सिंह हैं जिन्होने तीन दिन पहले कश्मीर के 370 पर सवाल उठाया था। और आज हमारी आस्था हमारे राम मंदिर पर सवाल उठा रहे है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार का अहम फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों का किया जाएंगा वैक्सीनेशन

गृह मंत्री ने 14 जून को हुई शिवराज सरकार की बैठक को लेकर भी मीडिया से बातचीत की। गृह मंत्री ने कहा कि आम तौर पर कैबिनेट बैठक में अधिकारी भी शामिल रहते हैं, लेकिन इस तरह या यहां की बैठक में सिर्फ हम लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम जब पूरे दिन साथ में रहते हैं तो अनौपचारिक बातचीत में भी बातचीत निकलती है। हालांकि गृह मंत्री के इस बयान के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं कि ऐसी कौन सी बातचीत करना थी जो अधिकरियों के सामने नहीं हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा

PM Narendra Modi ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया देश का सम्मान: Mohan Yadav