राहुल गांधी के ट्वीट से सियासत हुई गर्म, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा यहीं है चर्चित टूलकिट

By सुयश भट्ट | Jun 01, 2021

भोपाल। देश में कोरोना का कहर कम होने लगा है। हालांकि मौत के आंकड़े अभी भी वैसे ही है। ऐसे में कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और केंद्र सरकार की वैक्सिनेशन की नीति पर लगातार हमले किए जा रहीं हैं। 31 मई को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की वैक्सिनेशन नीति पर सवाल खड़े करते हुए एक ट्वीट किया है।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात बनी राजनीतिक चर्चा का विषय

दरअसल राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि "मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है। दुखद सच।"

बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान पर सिसायत शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत माता की याद तब आती है जब उन्हें सीने में और पीठ में खंजर घोपना होता है। मिश्रा ने आगे कहा कि वैसे भी राहुल गांधी को वंदे मातरम और भारत माता से पहले से ही परहेज है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में जारी रहेगी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, कोविड के इलाज का किया बहिष्कार

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भारत को बदनाम कहा था और अब राहुल गांधी भारत माता के सीने में खंजर की बात कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह के नारे लगे थे तब वे सबसे पहले उन नारे लगाने वालों से मिलने गए थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर इस पूरे वाक्य और बयान को देखें तो सभी को चर्चित टूलकिट नजर आएगी।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा