'बजरंग दल देशभक्तों का संगठन', Narottam Mishra का तंज- धीरे-धीरे ठीक हो रहा दिग्विजय सिंह का आई फ्लू

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज होती दिकाई दे रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर भी चल रहा है। वहीं, कांग्रेस चुनाव से पहले हिन्दुत्व के राह पर चलती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण है कि कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात करने वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश में इसको लेकर नरम नजर आ रही है। तभी तो दिग्गज कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर राज्य में कोई बैन नहीं लगेगा। बजरंग दल में भी अच्छे लोग मौजूद हैं। इसी को लेकर भाजपा पर पलटवार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई शामिल, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

नरोत्तम मिश्रा का तंज

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्तों के संगठन बजरंग दल पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, कोई इस विषय में सोच भी नहीं सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी का आई फ्लू अब दूर हो रहा है और अब उन्हें बजरंग दल में अच्छे लोग नजर आ रहे हैं। अपना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व को अलग करने की सोच रखने वाले चुनावी हिंदू कांग्रेस के नेता चुनाव आते ही महाकाल जाने के साथ कांवड और कथा करवाने लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में भी Bajrang Dal पर बैन लगाएगी कांग्रेस? Digvijay Singh ने दिया यह जवाब

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम बजरगंज दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे (अगर हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते हैं) क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे। दिग्विजय सिंह संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहा कि हिंदुत्व शब्द को सावरकर न ही गढ़ा था। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है इसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Chalet Hotels अगले तीन साल में 3500 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Tiger Shroff ने Global Peace Honours 2026 में किया परफॉर्म, फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर उतरे

Seattle Airport पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को घसीटकर ले गए ICE एजेंट, Alaska Airlines ने जताई नाराजगी

Delhi Weather: राजधानी में AQI 237 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11.8 डिग्री पर पहुंचा