जनरल नरवणे ने इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

तेल अवीव|  थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल रवाना

भारतीय थल सेना ने ट्वीट कर कहा, जनरल एम एम नरवणे ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।

इसने एक अन्य ट्वीट में कहा कि थल सेना प्रमुख ने यरूशलम में स्थित भारतीय सैनिक युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द