Artemis 1 Launch: NASA ने नहीं मानी हार, नया रॉकेट चांद तक जाने को एकबार फिर तैयार

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2022

स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) रॉकेट पर आरएस-25 इंजन में खराबी के कारण नासा के आर्टेमिस 1 लॉन्च को स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद अब नासा आज फिर से को चंद्रमा की अपनी पहली यात्रा पर अपने स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) को लॉन्च करने के लिए प्रयास करने के लिए तैयार है। रॉकेट अपनी पहली यात्रा पर ओरियन अंतरिक्ष यान के साथ शीर्ष पर लॉन्च होगा, जिसका उद्देश्य भविष्य में मनुष्यों के लिए चंद्र सतह तक पहुंचने के लिए मंच तैयार करना है।

पहले प्रयास के दौरान क्या हुआ?

लॉन्च से पहले इंजन को लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के साथ कंडीशन किया जाना था, लेकिन टीम के इंजीनियरों ने देखा कि इंजन में रिसाव हो रहा है। जिसके बाद इसे काउंटडाउन को रोक दिया गया। काउंटडाउन क्लॉक को T-40 मिनट पर रोक दिया गया। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आज के असफल प्रयास की समस्या का निपटारा हो जाने के बाद लॉन्च के लिए अगला उपलब्ध अवसर 3 सितंबर का रखा गया।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी, 19 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!