नासा 2020 से पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

न्यूयॉर्क। नासा ने शुक्रवार को कहा कि वह अंतरिक्ष पर्यटन सहित अन्य व्यवसायिक उपक्रमों के लिए 2020 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को खोलेगा। वहां एक रात ठहरने के लिए 35,000 डॉलर अदा करना होगा। 

नासा के मुख्य वित्तीय अधिकारी जेफ डेविट ने न्यूयॉर्क में कहा कि नासा व्यावसायिक अवसर पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोल रहा है और इन अवसरों की मार्केटिंग कर रहा है, जैसा हमने पहले कभी नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: मंगल पर जाना चाहते हैं तो नासा को भेजें अपना नाम

आईएसएस के उप निदेशक रॉबिन गैटेंस ने कहा कि प्रति वर्ष दो छोटे निजी अंतरिक्ष यात्रा मिशन होंगे। नासा ने कहा कि मिशन 30 दिनों तक के लिए रहेगा। प्रति वर्ष लगभग एक दर्जन निजी अंतरिक्ष यात्री आईएसएस की यात्रा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा