आकाशीय बिजली की घटना के बावजूद नासा का ‘मून रॉकेट’ रवाना होने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

केप कैनेवरल, 29 अगस्त (एपी)। प्रक्षेपण स्थल पर आकाशीय बिजली की घटना के बावजूद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ‘मून रॉकेट’ सोमवार को अपने सफर पर रवाना होने की राह पर है। तीन सौ 22 फुट का ये अतंरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली रॉकेट, नासा द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। यह नासा के ‘अपोलो’ अभियान के करीब आधी सदी बाद चंद्रमा की कक्षा में एक खाली ‘क्रू कैप्सूल’ को भेजने के लिए तैयार है। अपोलो अभियान के दौरान 12 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे थे। छह सप्ताह की यह परीक्षण उड़ान अच्छी रही तो अंतरिक्ष यात्री कुछ वर्षों में चांद पर लौट सकते हैं।

इस मिशन को 29 अगस्त 2022 को रवाना किया जाना है और नासा की अतंरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली और ऑरियन क्रू कैप्सूल के लिए यह महत्वपूर्ण यात्रा होने वाली है। यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा तक जाएगा, कुछ छोटे उपग्रहों को कक्षा में छोड़ेगा और स्वयं कक्षा में स्थापित हो जाएगा। नासा का उद्देश्य अंतरिक्ष यान के परिचालन का प्रशिक्षण प्राप्त करना और चंद्रमा के आसपास अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अनुभव किए जाने वाले हालात की जांच करना है।

प्रमुख खबरें

Palmistry: हथेली में M Sign वाले जातकों में होती है मजबूत Leadership क्षमता और धन लाभ का योग

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में Salman Khan ने की गणपति पूजा, फैंस बोले- इसे कहते हैं असली सेक्युलरिज्म, देखें वायरल वीडियो

Navratri से पहले विशेष संसद सत्र की तैयारी! सरकार ने विपक्ष से किया संपर्क

SIAM के अनुसार अगस्त में Passenger Vehicles की थोक बिक्री 36.5 प्रतिशत बढ़ी