शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाया दम, भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान

By अंकित सिंह | Aug 29, 2022

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दिलचस्प मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के सभी बल्लेबाजों को 147 रनों के स्कोर पर रोक दिया था। जीत के लिए भारत को 148 रन बनाने थे। भारत ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाबी पाई। जबकि उसके 5 विकेट भी खो चुके थे। टी-20 मुकाबले में एक वक्त ऐसा भी था जब भारत में 6 से भी कम औसत से रन बना रहा था। पाकिस्तान की ओर से एक गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। दरअसल, चोट की वजह से पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी मैच में नहीं खेल रहे थे। यही कारण रहा कि पाकिस्तान की ओर से 19 साल के नसीम शाह ने डेब्यू किया। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह तो वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन टी-20 का अनुभव नहीं था।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

पहले ओवर में केएल राहुल का विकेट चटकाने के बाद पाकिस्तान की पकड़ मजबूत हो चुकी थी। भारत पर जब रनों का दबाव बढ़ता जा रहा था। तभी नसीम शाह ने सूर्यकुमार यादव का भी विकेट ले लिया था। ऐसे में 19 वर्षीय इस गेंदबाज में अपने पहले ही टी-20 मुकाबले में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। अपने 4 ओवर के स्पेल में नसीम शाह ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। आपको बता दें कि 2019 में नसीम शाह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। 13 टेस्ट मैचों में उन्होंने 33 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं, नसीम शाह के नाम हैट्रिक विकेट भी है। नसीम शाह ने तीन एकदिवसीय में 10 विकेट चटकाए हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी